Ghazipur News: मदरसे के 29 बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसिया गांव स्थित मदरसा फैजुल रसूल में केरात, नात, तकरीर और मसायले दीनियात की इनामी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मदरसे के 29 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत, नात-ए-पाक, इस्लामी तकरीर और दीनियात से जुड़े सवालों के जवाब दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी नवाज खान और विशिष्ट अतिथि वसीम खान रहे। संचालन हाफिज शौकत अली और हाफिज अली हसन ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्षता कारी प्रवेश खान ने की। इस मौके पर कारी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.