Ghazipur News: मताधिकार बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय किसान सभा के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व के आह्वान पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। योगेंद्र यादव ने ज्ञापन के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और नागरिकों का मताधिकार बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उचित प्रक्रिया के बिना मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के नाम दोबारा शामिल कर मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। किसान सभा ने निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित वर्ष 2023 के अधिनियम में संशोधन की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मतदाता सूची से नाम कटने के विरोध में गरजे कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.