गाजीपुर, अक्टूबर 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए जनपद में अधिसूचित मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों को 22 से 23 अक्टूबर तक अधिग्रहित किया गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, 23 अक्टूबर को मतदान के दिन अधिसूचित मतदान केंद्रों पर कोई शासकीय या शिक्षण कार्य नहीं किया जाएगा। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जखनियां में सात, मनिहारी में तीन, सादात में चार, सैदपुर में चार, देवकली में तीन, करंडा में दो, गाजीपुर में छह, जंगीपुर में एक, बिरनो में दो, मरदह में चार, बहादुरगंज में एक, कासिमाबाद में दो, मुहम्मदाबाद में तीन, करीमुद्दीनपुर में एक, भांवरकोल में दो, ...