गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर बीएलओ ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का वाचन और सत्यापन किया। इस दौरान नामों की शुद्धता जांचने, दोहरी प्रविष्टियों को चिह्नित करने और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत बीएलओ ने मतदाताओं के नाम, वर्तनी, फोटो, आयु, लिंग और पते से संबंधित त्रुटियों की जांच की। साथ ही मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया गया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में उनका नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया गया। इसके अलावा संदेह के आधार पर सूची से हटे मतदाताओं के नामों की भी ...