गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मतदाता सूची के अद्यतन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे और नाम जोड़ने, हटाने तथा त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदन लिए। उसिया गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और सूची में दर्ज गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन लिए गए। नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET ऐप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बूथों...