गाजीपुर, सितम्बर 10 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। तहसील क्षेत्र में मगई नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Mau News: उफनाती सरयू के साथ बढ़ रही ग्रामीणों की चिंताकिसानों की चिंता गुरुवार को नदी का पानी खेतों में पहुंचने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से धान, बाजरा और मक्का की खड़ी फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। मगई नदी का पानी बढ़ने से हाटा, रघुवरगंज, बिशुनपुरा, परसा, राजापुर, करीमुद्दीनपुर, सिलाई, खेमपुर, बालापुर, मूर्तिजीपुर, जोगा, मसौनी और गोडऊर समेत कई गांवों के खेत प्रभावित हुए हैं।फसल का संकट खेतों में लगातार पानी बढ़ने से फसल डूबने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि नदी के जल...