गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। बिरनो पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मीरपुर नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रांशु कुमार पुत्र अखिलेश कुमार निवासी ग्राम नउआडीह मंसूरपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Auraiya News: चोरी की पिकअप और तमंचे के सा...