Ghazipur News: मंदरा धाम को कांवड़ यात्रा का आयोजन
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: जखनियां। क्षेत्र के अलीपुर मंदरा धाम पर्यटन विकास समिति की बैठक बाबा पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में पवित्र श्रावण मास में विशाल जन सरोकार सद्बुद्धि सर्व सिद्धि जन जागरण कांवड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। मंदिर संस्थापक परिवार की नौवीं पीढ़ी के सदस्य रविशंकर जायसवाल की पहल पर यह यात्रा ददरी घाट गाजीपुर से शुरू होकर मंदरा धाम पहुंचकर बाबा पंचेश्वर महादेव के गर्भगृह में जलाभिषेक करेगी। आयोजन का उद्देश्य मंदरा धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जन जागरूकता फैलाना है। समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से सहयोग की अपील की। यह भी पढ़ें- जीविका दीदी की रसोई और स्विस कॉटेज, कांवड़ यात्रा में इस बार कांवरियों के लिए नया क्या-क्या है बैठक में मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.