गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति, नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में निर्धारित दर पर चीनी की बिक्री कराई गई।

चीनी की दर और उपलब्धता मंडी समिति की ओर से पीएम फार्म मेसर्स मारकंडेय इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मारकंडेय प्रसाद जायसवाल ने उपभोक्ताओं को 58 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई। निर्धारित मूल्य पर चीनी मिलने की जानकारी होते ही मंडी परिसर में खरीदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने निर्धारित दर पर चीनी की खरीदारी की। बिक्री के दौरान मंडी समिति के सचिव मुकेश जायसवाल मौके पर मौजूद रहे और उनकी निगरानी में उपभोक्ताओं को तय मूल्य पर ही चीनी वितरित की गई। सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि रविवार को करीब दो क्विंटल चीनी की बिक्री हुई।

निगरानी और कार्रवाई उन्ह...