Ghazipur News: मंडल हॉकी टीम में उचौरी कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का चयन
गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: खानपुर। श्री किरतू इंटर कॉलेज अठगांवा सौना में आयोजित जिला स्तरीय माध्यमिक हॉकी प्रतियोगिता में केदार नारायण कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मंडल स्तरीय टीम में जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में अनुज यादव, पंकज पासवान और राज यादव शामिल हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उचौरी कॉलेज के तीनों खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित चयनकर्ताओं ने मंडल टीम के लिए उनका चयन किया। तीनों खिलाड़ियों के चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल, हुआ चयन प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने चयनित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.