गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की मंडल स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित हुई। बालक वर्ग में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-19 में वाराणसी विजेता रहा। अंडर-14 के लीग मुकाबले में गाजीपुर ने जौनपुर को 5-0 से हराया। दूसरी टीम के नहीं पहुंचने पर वाराणसी को वॉकओवर मिला। फाइनल में गाजीपुर ने वाराणसी को 5-0 से पराजित कर ट्रॉफी जीती। अंडर-17 में निर्धारित समय तक वाराणसी और गाजीपुर का मुकाबला बराबरी पर रहा। टाईब्रेकर में गाजीपुर ने वाराणसी को 5-4 से हराया। यह भी पढ़ें- डंडई, भवनाथपुर, गढ़वा, भंडरिया और रमना कस्तूरबा ने अपने-अपने मैच जीते दूसरे मुकाबले में...