Ghazipur News: मंगई नदी पुल की मरम्मत पूरी, क्षेत्रवासियों में हर्ष
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानपुर-मनारपुर के पास मंगई नदी पर बने करीब 17 वर्ष पुराने पुल की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पूरा करा दिया है। पुल पर बने गहरे गड्ढों के कारण लंबे समय से दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जीर्णोद्धार कराया। शिकायतकर्ता बबलू यादव ने बताया कि यह मार्ग गाजीपुर, आलमपट्टी से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महार धाम जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण आवागमन करते हैं। उन्होंने बताया कि पुल का उद्घाटन वर्ष 2009 में तत्कालीन विधायक सैयद सदाब फातिमा ने किया था और निर्माण के बाद नियमित मरम्मत नहीं होने से इसकी स्थिति खराब हो गई थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जर्जर पुलिया या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.