Ghazipur News: भोजपुरी कलाकारों ने भजनों से बांधा समां
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित रामेश्वरम मंदिर का प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा राय और भाजपा नेता आनंद राय (मुन्ना) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी गायक गोलू राजा ने देवी वंदना से की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भोजपुरी गायिकाओं करीना पांडेय, सविता पांडेय और अनुपमा यादव ने अपनी सुमधुर भज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.