Ghazipur News: भुगतान नहीं मिलने से मजदूरों को पर्व उत्साह हुआ फीका
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: जखनिया। ग्राम पंचायतों में वीबीजी राम जी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों का समय से भुगतान नहीं होने से उनका जीवित्पुत्रिका पर्व फीका पड़ गया। मजदूरों का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र की करीब 90 ग्राम पंचायतों में काम करने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिली है। बताया गया कि ब्लॉक स्तर से 10 सितंबर को भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी मजदूरों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची। मजदूरों के अनुसार योजना में 100 की जगह 125 दिन रोजगार देने और काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान बताया गया है। साथ ही मजदूरी का भुगतान अधिकतम 15 दिन में किए जाने की बात कही गई है। इधर, मनरेगा के तहत भी 30 जून से 10 जुलाई के बीच किए गए कार्यों का भुगतान लंबित बताया जा रहा है। मजदूर भुगतान के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.