गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा चट्टी पर शुक्रवार को देर शाम रुपए के लेन देन को लेकर एक निजी स्कूल के प्रबंधक और ठेकेदार के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्ष भुड़कुड़ा थाने पर पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार जखनिया क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान के प्रबंधक विपिन सिंह और मदरा निवासी विकास सिंह उर्फ सोनू के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। विकास सिंह का आरोप है कि उन्होंने विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य कराया है, जिसके एवज में करीब 35 लाख रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। कई बार धनराशि की मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ। शुक्रवार को इसी संबंध में बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और...