Ghazipur News: भीटा की जमीन से हटवाया गया अतिक्रमण
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम के निर्देश पर राजस्वकर्मियों की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को ग्राम शिशुआपार में भीटा की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने का काम किया। गौरतलब है कि बीते दिनों जखनियां में आयोजित मुख्य समाधान दिवस में ग्राम शिशुआपार निवासी अखिलेश राय उर्फ़ श्यामसुंदर राय और प्रद्युम्न कुमार राय ने डीएम अनुपम शुक्ला के समक्ष आवेदन दिया था। उन्होंने शिकायत किया था कि ग्राम शिशुआपार में भीटा की जमीन पर ग्राम के ही रामजीत प्रजापति पुत्र खेलाड़ी और इनके पुत्र संग्राम प्रजापति ने अतिक्रमण कर लिया है। बताया कि इस मामले में न्यायालय ने भी बेदखली का आदेश दिया है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार जखनियां को टीम बनाकर अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इस क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.