Ghazipur News: भारत केसरी रामेश्वर पहलवान का हुआ सम्मान
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। भारत केसरी की उपाधि से सम्मानित उत्तर प्रदेश के अगसौली निवासी पहलवान रामेश्वर का दिलदारनगर थाना परिसर में पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एहसान अहमद ने कहा कि रामेश्वर पहलवान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कुश्ती के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.