गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: मरद़ह। मरदह थाना के नरवर गांव निवासी सुनीता यादव ने तहरीर पर देवर रामदेव यादव के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि रामदेव यादव ने भद्दी गालियां देते हुए डंडा,लात और घूसों से भतीजे किशन यादव की पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची सुनीता यादव के साथ भी मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...