गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: खानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह का मंगलवार को टोल प्लाजा पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोनू सिंह, डॉ. विजय यादव, सुशीला सोनकर, भीम बिंद, मनीष सिंह, विष्णु सिंह, अखिलेश सिंह, नीलम सिंह और विजय यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रदे...