Ghazipur News: भाजपा नेता को धमकी देने में केस दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: मरद़ह। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी के प्रकरण में मरदह पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हमीरपुर गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर के प्रार्थना पत्र पर करदह कैथवली निवासी घनश्याम गुप्ता विरुद्ध मरदह पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.