गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: सेवराई। भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बारिश का पानी जमा होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। प्लेटफॉर्म पर गंदगी और पानी जमा होने से यात्रियों को बैठने में भी दिक्कत हो रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड के इस स्टेशन से सेवराई, गोड़सरा, देवल, बसूका, नौली, उतरौली सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों कृष्ण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार मौर्य, डॉ. लालजी, विवेक सिंह कुशवाहा आदि ने समस्या दूर करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Banka News: पंजवारा रेलवे अंडरपास को लेकर डीआरएम को ग्रामीणों ने घेरा डीआरएम विनोद कुमार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।...