गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के बीच महिला भूमिहार समाज की ओर से बिराइच में माता की चौकी और डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की स्तुति एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस दौरान कन्या पूजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छोटी-छोटी कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे गए और तिलक लगाकर आरती उतारी गई। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। माता की चौकी में भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: भक्ति और उल्लास के संगम में सजा माता की चौकी वहीं, पारंपरिक परिधानों में स...