गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: बहादुरगंज। कस्बे में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्ति भाव और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कस्बे में आठ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने पारंपरिक मार्गों से जुलूस निकालकर पुरानीगंज स्थित सती माई घाट की कृत्रिम पोखरी में विसर्जित किया। नगर पुलिस चौकी इंचार्ज पुष्पेश चंद दूबे के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु मां दुर्गा और मां चंडी के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते रहे। भगवती जागरण के साथ जुलूस बस स्टैंड, नई सब्जी मंडी, सदर बाजार, पुलिस चौकी, नगर पंचायत और छावनी सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा। यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी विदाई घाट पर प्रतिमाओं की बारी-बारी से आरती-पूजन के बाद विसर्जन किया गया। सुरक्ष...