Ghazipur News: ब्लॉक प्रमुख की मां बिंदू राय का निधन
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल की माता बिंदू राय (65) का वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने वाराणसी में ही उनका अंतिम संस्कार किया। पति रमेश चंद्र राय उर्फ मुन्ना राय ने मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: शिक्षक की मां का निधन, साथियों में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.