Ghazipur News: ब्रेकडाउन होने से 60 गांव में छाया अंधेरा
गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर (रेवतीपुर) । 132/33 केवी विद्युत ट्रांसमिशन उपकेंद्र से ढढ़नी और ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति करने वाली 33 हजार वोल्ट की मुख्य हाईटेंशन लाइन में गुरुवार देर रात अचानक ब्रेकडाउन हो गया।इसके चलते दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 60 से अधिक गांवों के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। दस घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद से ही दोनों उपकेंद्रों से जुड़े नौ अलग-अलग फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट का पता लगाने और उसे दुरुस्त करने में जुटे हैं, लेकिन लगातार बदल रहे मौसम और तेज हवाओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.