Ghazipur News: ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। रक्षाबंधन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान की बहनों ने दुल्लहपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने पुलिसकर्मियों के सुख, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन का संदेश दिया। इस दौरान जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक, उपनिरीक्षक रुस्तम समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी गई। पुलिसकर्मियों ने बहनों के प्रति आभार जताया। इस दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो उठा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रक्षाबंधन पर डीएम और एसपी को बाँधी राखी यह भी पढ़ें- सेना के जवानों को ब्रह्माकुमारी ने बांधा रक्षासूत्र यह भी पढ़ें- Ghumla News: सिसई थाना परिसर में दुर्गा वाहिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.