गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युवराजपुर मल्लाह बस्ती में शनिवार देर रात बोरसी की चिंगारी से बीएसएफ जवान उद्धव चौधरी के घर में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घर से आग की तेज लपटें उठती देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया।पीड़ित उद्धव चौधरी के अनुसार, आग में करीब 40 हजार रुपये नकद, दस कुंतल खाद्यान्न, कपड़े, भूसा, बर्तन, फ्रिज, कूलर, टीवी, बक्से में रखी ...