Ghazipur News: बैहरहिया के युवक की दिल्ली में मौत
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: खानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैहरहिया गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की दिल्ली में कंपनी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार को हादसे की जानकारी गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बैहरहिया निवासी गुलाब बिंद का पुत्र मोहन बिंद उर्फ वकील सोनीपत स्थित एक वाटरजेट कंपनी में धागा मास्टर के रूप में काम करता था। बीते शुक्रवार को कंपनी में काम करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मोहन परिवार का बड़ा बेटा था और उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रमिता देवी बेसुध हो गईं। मोहन अपने पीछे बहनें रेनू और टीनू तथा छोटे भाई कृष्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.