गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई-देवल मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कामाख्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवराई के बड़ा बाबू अरविंद सिंह (57) समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह सड़क किनारे बाइक पर बैठे गांव के एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में अरविंद सिंह के अलावा बाइक सवार गोलू चौधरी (16) और मिथुन चौधरी (17), निवासी बरेजी, घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...