गाजीपुर, अगस्त 2 -- Ghazipur News: सैदपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार पर बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने गंगा किनारे स्थित अतिप्राचीन मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, गंगा घाट, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए नाव, गोताखोर, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और खतरनाक स्थानों पर रोक लगाने को कहा। यह भी पढ़ें- Unnao News: सावन के पहले सोमवार को लेकर घाटों की हुई साफ सफाई नगर पंचा...