Ghazipur News: बूढ़ेनाथ घाट पर आरएसएस करेगा श्रम साधना
गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के बूढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सैदपुर की ओर से शुक्रवार सुबह श्रम साधना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रावण मास में नदियों को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है। आरएसएस के नगर कार्यवाहक दयानंद ने बताया कि 'स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही शिव सेवा' के संकल्प के तहत इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रम साधना (सेवा) यज्ञ में प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन की विशेष उपस्थिति रहेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करें और गंगा संरक्षण के प्रयासों को मजबूत बनाएं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गंगा को निर्मल बनाने का किया आह्वान यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.