Ghazipur News: बीमारी से बीएसएफ जवान की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के खजूरगांव निवासी सेना में कार्यरत जवान 47 वर्षीय प्रेम कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिनारायण सिंह की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी चंद्रावती सिंह दहाड़े मारकर रोने लगी। बुधवार को शव घर पहुचे। साथ आये जवानों से सलामी दी। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि प्रेम कुमार सिंह की बीएसएफ में थे, इनकी गुवाहाटी में तैनाती थी। 18 अक्टूबर को अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। 19 अक्टूबर की 2:30 बजे उनका मृत्यु हो गया। मृतक प्रेम कुमार सिंह के दो पुत्र है। इसमें प्रिंस कुमार सिंह व पीयूष कुमार सिंह है। जबकि उनकी बेटी बबीता की शादी नवंबर माह में तय थी। शव के गांव पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ लग गई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.