Ghazipur News: बीट प्रभारियों और रिक्रूट आरक्षियों से ली जानकारी
गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक डॉ. एरज रजा ने रविवार को सुहवल थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और पुलिस व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, मालखाना, शस्त्रागार और विवेचना से संबंधित अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों के रखरखाव और दर्ज सूचनाओं की स्थिति परखते हुए उन्हें अद्यतन रखने तथा लंबित मामलों और विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने बीट प्रभारियों और रिक्रूट आरक्षियों से एक-एक कर उनके क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने अपराध की स्थिति, पुलिस की सक्रियता और आमजन से संपर्क के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिसकर्मियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.