Ghazipur News: बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया गया और सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। नाम, पता और अन्य विवरणों में त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराने के निर्देश दिए गए। नए मतदाताओं और महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता पर बल दिया गया। निर्वाचन कार्य की निगरानी में सुपरवाइजर संजय कुमार सिंह, संत कुमार गुप्ता, राकेश रोशन तिवारी, शीला कुशवाहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.