Ghazipur News: बिहार बॉर्डर के पास पशु तस्करी में नौ गिरफ्तार
गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली पुलिस ने बिहार सीमा के पास पशु तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन पिकअप वाहनों से 17 पशु बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 24,240 रुपये नकद और विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार की भोर में सूचना मिली कि बारा स्थित बिहार बॉर्डर के पास कुछ लोग वाहनों से पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान इनमें भैंस, पड़वा और पड़िया सहित कुल 17 पशु मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार शर्मा, अमर कुमार यादव, आफताब, दीप कुमार यादव, तस्लीम, सहीम, ताजुद्दीन, अमन और ओम प्रकाश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.