Ghazipur News: बिपिन कुमार अध्यक्ष, सौरभ सिंह महामंत्री चुने गए
गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के निर्देशन में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। घोषित परिणाम के अनुसार बिपिन कुमार को अध्यक्ष और सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डॉ. राकेश कुमार सिंह व डॉ. कंचन राय उपाध्यक्ष, डॉ. उर्वशी दत्ता महिला उपाध्यक्ष, निलेश कुमार संयुक्त मंत्री, डॉ. अमित कुमार कोषाध्यक्ष और डॉ. अभिषेक तिवारी मीडिया प्रभारी चुने गए। प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक हितों और कॉलेज के विकास के लिए कार्य करने की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.