Ghazipur News: बिना मानक विद्यालयी वाहनों के संचालन पर लगाएं रोक
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें 50 विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में बिना मानक पूर्ण किए विद्यालयी वाहनों का संचालन नहीं होगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अनफिट, बिना परमिट एवं मानकों के विपरीत संचालित विद्यालयी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जीपीएस, सीसीटीवी और पीले रंग के वाहन ही बने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.