Ghazipur News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पताल सील
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान दो अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। संचालकों के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में लिखित तहरीर भी दी गई है। टीम ने मेन रोड त्रिमुहानी स्थित मद्राशी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां चौबेपुर निवासी मनोज स्वामी कथित रूप से बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का उपचार करते मिले। अधीक्षक के अनुसार वह आयुर्वेदिक पद्धति से पाइल्स और फिस्टुला के इलाज का दावा करता था। उन्होंने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में किए गए ऑपरेशन से करमपुर निवासी ध्रुव सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.