Ghazipur News: बिजली बाधित करने पर मारपीट, सात पर केस
गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: जंगीपुर। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर काजी गांव में ट्रांसफार्मर से बिजली बंद करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले में छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामनगीना पाण्डेय ने तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जुलाई की रात्रि में गांव के कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर बांस मारकर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज की। कुछ देर बाद आरोपित उसके घर पहुंच गए और बहस करने लगे। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रकाश बिंद, आदर्श पाण्डेय और उत्कर्ष पाण्डेय के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शशांक सिंह, राकेश कश्यप (घुरहू), सत्येन्द्र कश्यप (गोलू), मूलायम यादव, बुच्ची यादव, शनी कश्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.