गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: जमानियां। कस्बा बाजार में जर्जर और झुके हुए बिजली पोलों की मरम्मत का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। संभावित हादसों को रोकने और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने यह अभियान चलाया। मरम्मत कार्य के दौरान कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे दुकानदारों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में दर्जनभर बिजली पोल जड़ से कमजोर होकर झुक गए थे, जिनके गिरने का खतरा बना हुआ था। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कराया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 33 केवी लाइन बनी मुसीबत, रोज फाल्ट से 25 हजार उपभोक्ता बेहाल लोगों ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कद...