गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर (प्रवीण राय)। सैदपुर थाना क्षेत्र के भीरा बलुआ गांव में गुरुवार की सुबह खेत में घास काटने के दौरान एक महिला बिजली पोल के छरकी में उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने में बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के भीरा बलुआ गांव निवासी 45 वर्षीय मां सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव खेत में घास काटने गई थीं। घास काटने के दौरान सीमा खेत में लगे बिजली पोल की छरकी में उतरे करंट की चपेट में आ गई। मां को तड़पता देख बेटी खुशी भी बचाने दौड़ी लेकिन वह भी चपेट में आ गई। दोनों की मौत हो गई। लोगों ने दे...