Ghazipur News: बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश
गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर कस्बा बाजार में कई दिनों से दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आमजन परेशान हैं। लगातार बिजली कटौती का असर दैनिक जीवन के साथ व्यापार, पेयजल आपूर्ति और बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
बिजली की किल्लत बिजली न रहने से पानी की किल्लत बढ़ गई है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो जा रहे हैं, जिससे मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो रही है। रात में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली कटौती से दुकानदारों के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.