Ghazipur News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए हर बुधवार लगेगा मेगा समाधान कैंप
गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक बुधवार को जिले के चारों विद्युत वितरण खंड कार्यालयों आमघाट, लालदरवाजा, सैदपुर और जमानियां में मेगा उपभोक्ता समाधान कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली बिल में त्रुटि सुधार, बिल रिवीजन, खराब मीटर बदलने, विद्युत भार बढ़ाने, विद्युत चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण सहित अन्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि कैंप में विभाग के सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने जिले के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.