Ghazipur News: बाल-बाल बचे दुल्लहपुर थाने के उपनिरीक्षक
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय मंगलवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह एक मुकदमे के सिलसिले में गाजीपुर मुख्यालय से मेडिकल कागजात बनवाकर बाइक से वापस दुल्लहपुर लौट रहे थे। बताया गया कि जंगीपुर हाईवे पर पहुंचते ही अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई और उसने छलांग लगा दी। नीलगाय के अचानक सामने आने से उपनिरीक्षक की बाइक अनियंत्रित होने की स्थिति में पहुंच गई। हालांकि, संयोग से बाइक की गति धीमी थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद उपनिरीक्षक सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर अचानक वन्यजीवों के आ जाने से अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.