गाजीपुर, नवम्बर 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर। रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, स्केटिंग और डांस प्रतियोगिताओं में नन्हे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक फूड स्टॉल लगाए, जबकि कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से नवाचार और प्रतिभा का परिचय दिया। प्रबंधक अजय यादव ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षक विकास गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, विमल, वंदना यादव, निधिका सहित समस्त विद्यालय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Unnao News: बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टाल, दुकानद...