गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खेलो इंडिया के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन न्याय पंचायत सुहवल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय युवराजपुर के खेल प्रांगण में किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के बालक-बालिकाओं ने 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुहवल पूर्वी के राजा कुमार प्रथम और पटखौ...