Ghazipur News: बारिश में बदहाल हुई सड़कें, गड्ढों में भरा पानी
गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मानसून की बारिश ने जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। शहर में प्रवेश करने वाले कई प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोराबाजार-करंडा मार्ग, रौजा-मोहम्मदाबाद मार्ग सहित सुहवल ढढनी मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही हैं। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। चारपहिया वाहनों को भी जर्जर सड़कों पर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Gauriganj New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.