Ghazipur News: बारिश में टूटी पुलिया नहीं बनी
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमुवारा गांव में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पुलिया अब तक ठीक नहीं कराई गई है। इससे करीब दस गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिया टूटने के कारण ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर भीमपार होते हुए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दुर्जनपुर, कारनामेंपुर, रामचरनपुर, खनवा, खैरा, अमुवारा, जैनपुर, मसूदपुर और विक्रमपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। पुलिया टूटने से इन गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हुआ है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। अतिरिक्त दूरी तय करने से समय और ईंधन दोनों की खपत बढ़ रही है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.