Ghazipur News: बारिश पर ब्रेक लगते ही धूप ने बढ़ाई उमस
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को दिनभर खिली तेज धूप और आसमान में उमड़ते बादलों के बीच लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने से तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे पारा सीधे 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तीखी गर्मी और खेतों में धूल उड़ने के कारण अब किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं मंगलवार को इसमें तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश न होने से बढ़ी उमस, रोपाई बांधित सुबह के समय हल्की राहत जरूर रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी शुरू हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.