Ghazipur News: बारिश के बाद शहर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
गाजीपुर, सितम्बर 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर। बारिश के बाद शहर में जलजमाव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नालियों और खाली प्लॉटों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई और फॉगिंग नहीं होने से स्थिति खराब है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका से जलजमाव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव कराने, नालियों की सफाई और नियमित फॉगिंग कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.